आज कल विश्वभर में Cryptocurrency बहुत तेज़ी से बढ़ती जा रही हैं। ऐसा लगता है कि आने वाले कुछ वर्षो में इसका प्रयोग बहुत अधिक मात्रा में बढ़ सकता हैं। फिलहाल तो क्रिप्टोकरंसी को बहुत अधिक लाभ और हानि के लिए जाना जाता हैं।
यह एक दिन में 20 से 40% तक ऊपर पहुंच जाती हैं और उतनी ही तेजी से नीचे भी गिरती हैं, जिससे निवेसको को भारी मात्रा में नुकसान उठाना पड़ता हैं।
यह कुछ लोगो के लिए घाटे का सौदा भी हो सकता हैं, जिसमें हो सकता हैं कि आपकी सारी जमा पूंजी बर्बाद हो सकती हैं।
फिलहाल तो हम यह जानने कि कोशिश करते हैं कि आखिर क्रिप्टोकरंसी क्या हैं? और क्रिप्टोकरंसी कैसे काम करती हैं?
क्या इसमें निवेश करना चाहिए या नहीं।
Crypto currency क्या हैं?
क्रिप्टोकरंसी एक तरह का डिजिटल करेंसी है। जो कंप्यूटर एल्गोरिथ्म पर बनी होती है। यह एक स्वतंत्र मुद्रा है जिसका कोई मालिक नहीं होता। इसको दूसरे शब्दों में क्रिप्टोकरंसी blockchain technology पर आधारित एक virtual currency है जो cryptography द्वारा सुरक्षित है।
सर्वप्रथम क्रिप्टो करेंसी की शुरुआत 2009 में हुई थी जो बिटकॉइन थी। इसको जापान के सतोषी नाकमोतो नाम के एक इंजीनियर ने बनाया था। प्रारम्भ में यह उतनी प्रचलित नहीं थी, किन्तु धीरे-धीरे इसके रेट आसमान छूने लगे, जिससे यह सफल हो गई। देखा जाए तो 2009 से लेकर वर्तमान समय तक लगभग 1000 प्रकार की क्रिप्टो करेंसी बाजार में मौजूद हैं, जो पियर टू पियर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के रूप में कार्य करती है।
क्रिप्टोकरंसी
आज हर देश के पास अपनी अपनी मुद्रा है, जैसे कि भारत के पास रुपैया है, अमेरिका के पास डॉलर है, इसी तरह बाकी देशों के पास भी अपनी अपनी करेंसी है। यह एक ऐसा धन है जो किसी देश द्वारा मान्यता प्राप्त हो ओर वहां के लोगों द्वारा धन के रूप में इस्तेमाल की जाए।
क्रिप्टोकरंसी पर RBI ओर SEBI
Cryptocurrency को RBI एसेट मानने को तैयार नहीं है,वहीं SEBI भी इसे कमोडिटी नहीं मानता दर असल सरकार चाहती है कि क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने वालों के लिए रेगुलेशन बनने चाहिए। इसके फ्रेमवर्क पर भी काम चल रहा है, चर्चा है कि RBI और SEBI मिलकर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े नियम तैयार कर रहे हैं और दोनों ही क्रिप्टो को रेगुलेट करेंगे।
क्रिप्टोकरंसी कैसे काम करती है?
पिछले कुछ सालों से क्रिप्टोकरेंसी मुद्रा बड़ी है। इन्हें ब्लॉकचेन सॉफ़्टवेयर के ज़रिए इस्तेमाल किया जाता है ये डिजिटल मुद्रा इनक्रिप्टेड यानी कोडेड होती हैं,इसे एक डिसेंट्रेलाइज्ड सिस्टम के जरिए मैनेज किया जाता है, इसमें प्रत्येक लेन-देन का डिजिटल सिग्नेचर द्वारा वेरिफिकेशन होता है,क्रिप्टोग्राफी की मदद से इसका रिकॉर्ड रखा जाता है,
इसको क्रिप्टो माइनिंग कहा जाता है क्योंकि हर जानकारी का डिजिटल रूप से डेटाबेस तैयार करना पड़ता है।जिनके द्वारा यह माइनिंग की जाती है, उन्हें माइनर्स कहा जाता है।
क्रिप्टो में कितने तरह की मुद्रा होती है
क्रिप्टो मुद्रा कुल 1800 से ज्यादा क्रिप्टो मुद्राएं उपलब्ध हैं,जिन्हें आप Bitcoin के अलावा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
1.एथेरियम ETH
2.लिटकोइन LTC
3.डॉगकॉइन Dogecoin
4.फेयरकॉइन FAIR
5.डैश DASH
6.पीरकॉइन PPC
7.रिपल XRP
Cryptocurrency list
Bitcoin 2009
Ripple 2013
Litecoin 2011
Auroracoin 2014
Peercoin 2012
Dogecoin 2013
Namecoin 2011
Mastercoin 2013
Primecoin 2013
क्रिप्टोकरंसी को कहा स्टोर किया जाता हैं,
CryptoWallet क्या हैं?
Bitcoin Wallet हमारे मोबाइल वॉलेट से काफी मिलते-जुलते हैं, जहां हम अपना पैसा स्टोर करते हैं और उसी से ट्रांजेक्शन करते हैं, WazirX, Unocoin, Zebpay भारतीय कंपनियां हैं जो बिटक्वॉइन के कारोबार में है।
क्रिप्टोकरंसी के फायदे
1. क्रिप्टोकरंसी एक digital currency है। इसमे fraud की गुंजाइश बहुत कम है।
2. क्रिप्टो करेंसी को खरीदना, बेचना ओर invest करना बहुत आसान है, क्योंकि इसके लिए कई सारे Digital wallets उपलब्ध है।
3. क्रिप्टोकरंसी के लिए किसी bank की जरूरत नहीं है।
4. क्रिप्टोकरंसी investment के लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि इसकी कीमतों से बहुत ज्यादा उछाल आता है।
5. क्रिप्टोकरंसी किसी भी राज्य अथवा किसी सरकार द्वारा रोका नहीं किया जा सकता।
6. Cryptocurrency एक secure currency है।
क्रिप्टोकरेंसी के नुकसान
1.Cryptocurrency का सबसे बड़ा नुकसान तो यह है कि इस पर किसी Authority का नियंत्रण नहीं है। इसकी कीमते हमेशा घटती, बढ़ती रहती है
2.यह एक digital currency है, इसलिए इसे hack किया जा सकता है
3. क्रिप्टोकरंसी को illegal weapons, drugs,ओर चोरी के credit card को खरीदने में किया जा सकता है।
4. क्रिप्टोकरंसी का कोई अस्तित्व नहीं है, यानी इसके कोई नोट और सिक्के नहीं होते।
आप किस Cryptocurrency में Invest करते हैं और आपको कितना रिटर्न मिला है।
उम्मीद करते हैं कि जानकारी आपको पसंद आई होगी, अगर आप के कोई विचार हों या आर्टिकल में कोई कमी हों तो कॉमेंट करके जरूर बताएं।
